स्वाद की जड़ें पहाड़ों में हैं।

Discover the journey from the serene mountains of Uttarakhand to the heart of your kitchen.

उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है — देवताओं की भूमि। लेकिन यह सिर्फ मंदिरों और खूबसूरत नज़ारों तक सीमित नहीं है।

यहाँ की असली पहचान यहाँ की मिट्टी, यहाँ की हवा और यहाँ की रसोई में बसती है। देव भूमि मसाले की शुरुआत इसी अहसास से हुई। हमने देखा कि जब लोग पहाड़ों से दूर शहरों में बसते हैं, तो वे सबसे ज़्यादा क्या मिस करते हैं? वह है "घर का खाना" और वह खास "पहाड़ी स्वाद"।

Uttarakhand spices

हमारी प्रेरणा हमारी दादियों और नानियों की रसोई है, जहाँ मसाले सिर्फ बाज़ार से लाई गई चीज़ें नहीं होते थे। उन्हें धूप में सुखाया जाता था, ओखली में कूटा जाता था और बहुत प्यार से खाने में मिलाया जाता था। उसी शुद्धता और स्वाद को वापस लाने के लिए हमने देव भूमि मसाले की नींव रखी।

हर घर का स्वाद, एक कहानी कहता है।

हमारी कहानी पहाड़ों से शुरू होती है।

पहाड़ों का स्वाद, हर घर तक।